हर्रैया कजरी महोत्सव में कजरी गीत प्रस्तुत करती लोक गायिका प्रतिमा यादव- संवाद
हर्रैया। बीआरसी परिसर में आयोजित कजरी महोत्सव के दौरान लाेक संस्कृति एवं लोक परंपरा से जुड़े गीतों की जमकर बौछार हुई। आल्हा गायन, कजरी, सोहर आदि की प्रस्तुतियों ने लोगों का मनमोह लिया। आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने वीर रस से सराबोर आल्हा रुदल के जीवन से जुड़ी शौर्य गाथा सुनाकर वाहवाही लूटी। गायिका प्रतिमा यादव व सृष्टि ने कजरी व लोकगीतों की समा बांधी। इस दौरान स्वयं सहायता समूह, बाल विकास परियोजना, पीएम मुफ्त सोलर योजना आदि विभागों से संबंधित विभागों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। संवाद