वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल के श्रमिकों और किसानों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। अपनी मांगों और बकाया भुगतान के लिए शुरू हुआ धरना लगातार 137वें दिन जारी है, मगर प्रशासन और मिल प्रबंधन की चुप्पी बरकरार है। भीषण ठंड और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रदर्शनकारी शुगर मिल गेट पर डटे हुए हैं। नित्यराम चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, महेश पांडेय, अंगद, राम लखन शुक्ल, प्रदीप का कहना है कि चार माह से अधिक समय से जारी इस धरना के बाद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। संवाद