फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो स्थानों से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की दो घटनाओं में ऑनलाइन शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया है। आवास विकास कॉलोनी निवासी शरद कुमार पांडेय ने तहरीर में बताया है कि 27 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7:30 बजे उनकी बाइक को मड़वानगर पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर पहले खीरीघाट भटोलवा से चोरी कर ली गई। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। वहीं नगर थानाक्षेत्र के नेवरी गाड़ा कुसरौत निवासी संजय कुमार ने तहरीर देकर शिकायत की है कि बस्ती शहर में वी-मार्ट के पास से 27 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7:15 बजे उनकी बाइक को किसी ने चुरा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें