फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर(बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर बेइली गांव के पास शुक्रवार को कंक्रीट भट्ठे पर काम करने वाले एक श्रमिक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।श्रमिक की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के ढकरराव थाना क्षेत्र के भैरमपुर निवासी महेश (50) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महेश कलवारी थाना क्षेत्र के बेइली गांव में स्थित एक कंक्रीट के भट्ठे पर साल से काम कर रहे थे। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे किसी काम से सड़क पार करे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते चालक वाहन लेकर भाग गया। भट्ठे पर ही काम करने वाले महेश के भतीजे करन ने बताया कि शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश था।
सूचना के बाद दुर्घटना स्थल पर पहुंचा तो उनके साथ काम करने वालों ने बताया कि दाढ़ी बनाने के ब्लेड खरीदने सड़क पार जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

थानेदार गजेंद्र ने बताया कि श्रमिक को उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें