हर्रैया। बेसिक शिक्षा विभाग के निपुण भारत मिशन योजना के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय रेवरदास में सोमवार को शिक्षा चौपाल एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बीईओ बड़कऊ वर्मा चौपाल का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा को और बेहतरीन बनाना है। सरकार निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तमाम आयोजित कर रही है। मौके पर मिथिलेश, गिरजेश बहादुर सिंह, संदीप सिंह, रवीश कुमार मिश्र, राजीव शरण, संजय कुमार, डॉ. वंदना सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद