फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समिति की बैठक में बोले किसान, रुधौली चीनी मिल काे नहीं देंगे गन्ना

Tue, 29 Aug 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। सहकारी गन्ना समिति के सामान्य निकाय की बैठक सोमवार को हुई, जिसमें सदस्यों ने गन्ना मूल्य का भुगतान, घटतौली व अन्य अनियमितताओं को आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसान विश्वनाथ पांडेय, दीपमणि पांडेय, पंडित सिंह आदि ने कहा कि रुधौली चीनी मिल समय से मूल्यों का भुगतान नहीं करती है, किसानों को सबसे अधिक समस्याएं इसी मिल से होती है। ऐसे दशा में इस बार हम रुधौली मिल को गन्ना नहीं देंगे। सदस्यों ने कहा कि समिति किसानाें की समस्याओं को लेकर कभी मुखर नहीं हुई। किसान सीजन भर घटतौली की शिकायत करते रहे, लेकिन समिति के जिम्मेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

किसान चंद्र प्रकाश ने सचिव पर आरोप लगाया कि वह कांटा बाबू से मिलकर घटतौली कराते हैं। यही कारण है कि वह कभी क्रय केंद्रों की जांच करने नहीं जाते हैं। बभनान चीनी मिल ने जनरल केन मैनेजर आलोक सिंह ने कहा कि किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। रूधौली मिल के जनरल मैनेजर केन शैलेंद्र कुमारी त्रिपाठी ने कहा कि मिल चलने से पहले ही किसानों के बकाए का भुगतान कर दिया जाएगा। समिति सचिव लालबहादुर ने बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया। बैठक की अध्यक्षता किसान बेनी माधव शुक्ल ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर विंध्याचल सिंह, सुभाष यादव, दुर्गा प्रसाद शुक्ल, रामदीन शुक्ल, लालमणि चौधरी, शिवनाथ, तिलकराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें