फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानांतरण के खिलाफ कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को हटाने की मांग
स्थानांतरण को बताया नियम विरुद्ध, मांगे पूरी नहीं हुईं तो होगा संघर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वास्थ्य महकमे में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण को लेकर कर्मियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को पहले दिन बैठक के बाद यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की स्थानीय शाखा के बैनर तले कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें हटाया जाए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निदेशक ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के तहत इतने बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया है। चेतावनी दी कि लिपिक संवर्ग का स्थानांतरण निरस्त नहीं किया गया तो संगठन आरपार की लड़ाई लड़ेगा। मंगलवार से 24 जुलाई तक कार्य बहिष्कार के बाद 26 जुलाई को स्वास्थ्य भवन का घेराव किया जाएगा। इसके बाद प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार पर सभी कर्मी चले जाएंगे। कार्य बहिष्कार के दौरान सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए मंत्री भागवत प्रसाद चौधरी ने कहा कि निदेशक ने मनमाने ढंग से लिपिक संवर्ग को स्थानांतरित कर दिया है। जबकि नियम के अनुसार दांपत्य नीति व गंभीर प्रकृति की बीमारी वाले कर्मियों का स्थानांतरण नहीं किए जाने का प्राविधान है, मगर निदेशक ने इस नीति का भी उल्लंघन किया है, जो अनुचित व अन्याय पूर्ण है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवचंद्र मिश्र, राकेश चौधरी, प्रमोद मिश्र, योगेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, हरिनाथ वर्मा, संजय सिंह, रामशंकर पाल, राधेश्याम पाल, आशुतोष दुबे, आकाश दीप श्रीवास्तव, काशी प्रसाद, अशोक चौधरी, गिरजेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव, कमर हसन, सहित तमाम कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें