फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल : अभिलेखीय सत्यापन में जुटे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला महिला अस्पताल में मेडिकल उपकरणों की डेढ़ करोड़ की खरीद की जांच में शुक्रवार को अभिलेखीय सत्यापन में टीम जुट गई है। इधर डीएम प्रियंका निरंजन ने जिला अस्पताल में भी 2.56 करोड़ रुपये के मेडिकल उपकरणों की जांच का निर्देश दिया है। इसके लिए भी एसडीएम सदर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि महिला अस्पताल व जिला चिकित्सालय के उपकरणों की खरीद में गोलमाल की शिकायत हुई थी। इसकी जांच शुरू कराई गई है। 10 अगस्त को महिला अस्पताल में टीम पहुंच गई थी। यहां सभी अभिलेखों को तीन सदस्यीय टीम ने सुरक्षित कर लिया है। शुक्रवार को टीम ने अभिलेखीय सत्यापन किया है। इसके बाद स्थलीय सत्यापन व सामानों की आपूर्ति व उसके उपभोग का सत्यापन टीम करेगी। डीएम ने कहा कि जिला अस्पताल के मेडिकल उपकरणों की खरीद की भी जांच में टीम उपकरणों की आपूर्ति व उसके उपयोग का औचित्य भी देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें