फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला अस्पताल की जांची व्यवस्था

Fri, 09 Jan 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राज्य महिला आयोग की सदस्य चारू चौधरी ने बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंनेे करीब एक घंटे तक विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों का कुशलछेम जाना।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ मरीजों के पास बाहर से कराए गए अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट मिलने पर उन्होंने सीएमएस से सवाल किए। इस पर सीएमएस ने बताया कि कई मरीज पहले से ही बाहर जांच कराकर आते हैं, जबकि अस्पताल में रोजाना 40 से 50 अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। उन्होंने जनरल वार्ड, एसएनसीयू, पैथालॉजी का निरीक्षण किया।
वहीं, नवजात शिशुओं के बारे में जानकारी ली। ठंड से बचाव संबंधी दिशा-निर्देश दिए। उधर, निरीक्षण की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती भी मौके पर पहुंचे और वन स्टॉप सेंटर की भी जांच-पड़ताल की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएमएस डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पीएल गुप्ता, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. रंजू कन्नौजिया, शैलेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें