फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिलाओं को बनाना होगा आर्थिक रूप से स्वतंत्र

Wed, 18 Oct 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्र पंचायत की बैठक में चंद्रयान व महिला आरक्षण बिल पर पास हुआ प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। रामनगर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि करते हुए चंद्रयान- तीन की सफलता और महिला आरक्षण बिल पर धन्यवाद प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा। इस पर सभी सदस्यों ने मुहर लगा दी। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जब तक महिलाएं व बेटियां आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक रूप स्वतंत्र नहीं होंगी तब तक हमें विकसित कहलाने का हक नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। प्रदेश सरकार ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है। मिशन शक्ति के माध्यम से उन्हें जागरूक कर सामाजिक सहभागिता का हिस्सेदार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मनरेगा व क्षेत्र पंचायत निधि से वर्ष 2023-24 हेतु विशेष अनुपूरक बजट का अनुमोदन किया गया। संचालन ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने किया। मौके पर बीडीओ रमेश दत्त मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी शिवकुमार लाल, सुहेल खान, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें