फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिलाओं को ड्रोन चलाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। केंद्र सरकार के लखपति दीदी कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए अब महिलाओं को ड्रोन चलाना सिखाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें प्लंबिंग और एलईडी बल्ब बनाने जैसे आधुनिक कौशल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, इसकी रूपरेखा तय की गई है।
विज्ञापन

सरकार ने यह पहल राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए की जा रही है। जिले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 52,867 महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। इसके सापेक्ष अब तक की जो स्थिति है 20,124 महिलाएं लखपति दीदी के रूप में चयनित हाे चुकी हैं। अब 32 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनने की ओर फिर से अग्रसर हैं। बताया कि लखपति दीदी बनी महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये या उससे अधिक है।
यह कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार समर्थन पाकर आत्मनिर्भर बनी हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन इनकी संख्या बढ़ाने के लिए समूहों के आय के स्रोत बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है। जिला मिशन प्रबंधक मारतेंदु बहादुर पाल ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए आजीविका मिशन लगातार प्रयत्नशील है।
विज्ञापन

केंद्रीय बजट में लखपति दीदी कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए सरकार ने इस पर विशेष फोकस किया है। महिलाओं को आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन चलाने, प्लंबिंग और एलईडी बल्ब बनाने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसे में अब महिलाओं का हौसला और भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें