फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का दस दिवसीय प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टिनिच, बस्ती । सल्टौआ ब्लाॅक के आमा पंचायत भवन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं काे दस दिवसीय बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन एसबीआई टिनिच के शाखा प्रबंधक दिलीप श्रीवास्तव व निदेशक राजीव रंजन ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में स्वरोजगार पनपे और लोग आत्मनिर्भर हो सकें। इसी को लेकर सरकार इस तरह के प्रशिक्षण के कार्यक्रम को चला रही है। इसके के बाद जो भी महिला व युवा स्वरोजगार के लिए आगे आएगा, उसे बैक की विभिन्न योजनाओं से लोन दिया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजना व मुद्रा योजना पर विस्तार से चर्चा किया। प्रशिक्षण में 35 का पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रशिक्षक धीरज राय, अखिलेश स्वरूप मिश्र, कार्यालय सहायक आशीष त्रिपाठी, विजय सिह, विकास सिह, पकंज, यशोदानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें