फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिना झिझक अपनी समस्याएं साझा करें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। नारी शक्ति फेज-5 के तहत सोमवार को पुरानी बस्ती के करुआ बाबा क्षेत्र में मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महिला कांस्टेबल रीमा और पूजा ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिला अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने और किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन समेत अन्य नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं से बिना झिझक अपनी समस्या साझा करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें