फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में पहुंचेगी महिला पीआरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसीबत में पहुंचेगी महिला पीआरवी
विज्ञापन

बस्ती। जिले में महिला सुरक्षा एवं सुविधा के लिए गठित महिला पीआरवी को शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे एसपी हेमराज मीणा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के कोतवाली थाने के अलावा थाना सोनहा व हरैया थाने से महिला पीआरवी पूरे जिले में आवश्यकता अनुसार पहुंचेगी। महिलाओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएगी। महिला को अपना लोकेशन, निकटतम पहचान चिह्न बताना होगा। जिले में किसी भी स्थान से पुलिस की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन

महिला पीआरवी में चार पुलिस स्टाफ होगा, जिसमें दो महिलाएं होंगी। सभी जरूरी सुविधाओं से लैस इनोवा/बोलेरो में दो महिला आरक्षी/मुख्य आरक्षी/एसआई तैनात होगी। एक पुरुष आरक्षी और एक आरक्षी चालक भी टीम में होगा। इस बीच सुनसान, निर्जन स्थान पर यदि कोई महिला खुद को असुरक्षित समझती हो तो वह तत्काल डॉयल-112 डायल कर मदद ले सकती है। महिला पीआरबी सामान्य गश्त व आपात प्रतिक्रिया के कार्य भी करते हुए आवश्यकता होने पर अन्य पीआरवी को बैकअप के रूप में सहयोग भी करेगी। दायित्व होगा कि यदि उनके क्षेत्र में कोई महिला रात्रि में अकेले कहीं, किसी कारण से अपने गंतव्य तक जाने में असमर्थ है तो वह 112 डायल कर सहायता मांग सकती है। महिला पीआरबी उन्हें सुरक्षित पहुंचाएंगी। इसके अतिरिक्त जनपद में कोई भी महिला 112 डायल कर सुरक्षा के लिए सहायता मांगती है तो संबंधित पीआरवी उन्हें एस्कोर्ट करेगी तथा अपरिहार्य स्थिति में महिला पीआरवी को बुलाकर मदद लेगी। इस दौरान सीओ अनिल कुमार सिंह , प्रभारी निरीक्षक डायल 112 सरोज शर्मा ,आरआई राजाराम यादव कोतवाल रामपाल यादव रहे मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें