फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निस्तारण में महिला थाना व मुंडेरवा अव्वल, दुबौलिया फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
निस्तारण में महिला थाना व मुंडेरवा अव्वल, दुबौलिया फिसड्डी
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समन्वय एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण में मुंडेरवा और महिला थाना शत प्रतिशत अंक पाकर पहले स्थान पर है। दुबौलिया थाना 17 अंक पाकर सबसे फिसड्डी रहा। वहीं, प्रदेश भर में जनपदवार मूल्यांकन में बस्ती को 19वां स्थान मिला है। जनपद को 130 में से 126 अंक मिले।
जनपद के अन्य थानों का प्रदर्शन देखें तो लालगंज तीसरे, वाल्टरगंज चौथे, हर्रैया पांचवें स्थान पर है। कलवारी छठवें, पैकोलिया सातवें, कप्तानगंज आठवें, सोनहा नौवे, छावनी दसवें स्थान पर रहा। इसी तरह थाना नगर 11वें, पुरानी बस्ती 12वें, रुधौली 13वें, गौर 14वें, कोतवाली 15वें और परशुरामपुर थाने का प्रदर्शन 16वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल, संबंधित थानों के लिए ऑनलाइन प्रेषित करता है। थाना प्रभारी प्राप्त संदर्भों की जांच कर ऑनलाइन दिए गए समय के अंदर जनसुनवाई पोर्टल पर रिपोर्ट प्रेषित करते हैं। जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का आईजीआरएस सेल के अधिकारी/कर्मचारी समाधान करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें