फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों की टक्कर, पुरोहित की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो वाहनों की टक्कर, पुरोहित की मौत
विज्ञापन

बस्ती। महुली मार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के नरौली मुरादपुर तिराहे पर सोमवार सुबह ऑटो रिक्शा और बोलेरो की टक्कर में घायल पुरोहित की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी है।
हादसे में ऑटो में सवार पुरोहित सहित दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया था। इलाज के दौरान 52 वर्षीय पुरोहित की मौत गई। दूसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे नरौली-मुरादपुर तिराहे पर सुभाष चाय की दुकान के सामने सवारियों से भरे ऑटो में बेकाबू बोलेरो की टक्कर हो गई। दिया। ादसे में ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान मुंडेरवा थाने के बघाड़ी गांव निवासी उदयभान उर्फ गोपाल शुक्ल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उदयभान उर्फ गोपाल शुक्ल (52) पुत्र स्व. जगदीश शुक्ल पुरोहित थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह ऑटो रिक्शा से शहर जाने के लिए निकले थे। परिवार में उनकी पत्नी व एक बेटा है। दो लड़कियों की शादी कर चुके थे। मौत की खबर से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें