फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गौर ब्लाक के बुढापार ग्राम पंचायत की महिलाओ ने शौचालय के लिए प्रदर्शन। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
शौचालय के लिए सड़क पर गरजीं आधी आबादी
विज्ञापन

टिनिच। गौर ब्लॉक के बुढ़ापार पंचायत के मौर्य पुरवे की महिलाओं ने बुधवार को शौचालय के लिए सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। बीडीओ व ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करती हुईं महिलाओं ने अधिकारियों पर कई आरोप भी लगाईं।
विज्ञापन

सीता की अगुवाई में महिलाएं गांव के मुख्य मार्ग पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए गांवों में हर घर को शौचालय दे रही है। लेकिन प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी तमाम परिवारों के साथ भेदभाव कर इस सुविधा से अब तक वंचित रखे हुए है। इसके चलते मजबूरन उन्हें खुले में शौच जाना पड़ रहा है, जिससे शर्मिंदगी महसूस होती है। राधिका ने कहा की कई बार प्रधान से शिकायत करने के बाद भी प्रधान ध्यान नहीं देते हैं। पांच सौ की आबादी में मात्र तीन घर में शौचालय है। ग्राम प्रधान राधिका निषाद ने कहा जिनका सूची में नाम है उन्हें शौचालय दे दिया गया है। पंचायत अधिकारी सहजराम ने बताया की खाते में धन नहीं है, जिन लोगो का नाम सूची में था उनको मिल चुका है। इस मौके पर सोहरता, गुडिया, सुदामा, बिद्या, उषा मौर्य, देवी, पूनम, राजकुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें