फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर तालिका तीज की खरीदारी के लिए उमड़ीं महिलाएं

Fri, 06 Sep 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गांधीनगर में लगी भीड़।
विज्ञापन
बाजार में अधिक भीड़ होने के कारण कई जाम की स्थिति उत्पन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनें शुक्रवार को हर तालिका तीज पर निर्जला व्रत रखेंगी। बृस्पतिवार को त्योहार की खरीदारी के लिए बाजार में गहमागहमी रही। मौसम की परवाह किए बगैर महिलाओं ने व्रत के सामन की खरीदारी की। बाजार में अधिक भीड़ होने के कारण कई जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य देवस्य मिश्र ने बताया कि महिलाओं के लिए इस वर्ष की तीज पर व्रत अत्यंत शुभकारी और विशेष फलदायी होगा। हरितालिका तीज पर महिलाएं निर्जल व्रत रखकर भगवान शिव और पार्वती की आराधना करती हैं। बालू से शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाकर पूजन किया जाता है। घर को साफ-सुथरा करमंडप सजाएं। एक चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, ऋद्धि-सिद्ध सहित गणेश, पार्वती और उनकी सखी की आकृति बनाई जाती है। प्रतिमाएं बनाते समय देवताओं का स्मरण किया जाता है। इस व्रत का पूजन रात्रि भर चलता है। प्रत्येक प्रहर में भगवान शिव को सभी प्रकार की वनस्पतियां जैसे बिल्व पत्र, आम के पत्ते, चंपक के पत्ते और केवड़ा अर्पण किया जाता है। आरती और स्तोत्र से आराधना की जाती है। दूसरे दिन सुबह पूजन समाप्ति के बाद महिलाएं व्रत तोड़कर अन्न-जल ग्रहण करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें