फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चंद्रशेखर के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 23 Jun 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बिजनौर जनपद के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के बस्ती पहुंचने की जानकारी होते ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं। अटल प्रेक्षा गृह के बाहर सड़क पर हाथ में उनकी गिरफ्तारी के मांग से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लहराते हुए विरोध करने लगीं। महिलाएं सड़क पर सांसद के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। इस दौरान सांसद के समर्थक भी उग्र होकर जवाब में नारेबाजी करने लगे। जिससे काफी देर तनावपूर्ण माहौल रहा। बाद में पुलिस बल ने दोनों पक्षों को अलग- अलग करके शांत किया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सांसद चंद्रशेखर पर डॉ. रोहिणी घावरी के शोषण का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग कर रही थीं। उनके पहुंचने पर विरोध में तख्तियां लहराते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। बता दें कि डॉ. रोहणी की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद सांसद चंद्रशेखर काफी चर्चा में हैं। विरोध में उतरी महिलाओं का कहना था कि ऐसे सांसद को जेल भेजना चाहिए। इस दौरान आचार्य रामचंद्र शुक्ल तिराहे से लेकर प्रेक्षागृह तक माहौल बिगड़ा रहा। दोनों पक्षों में तनाव बढ़ते देख पुलिस सक्रिय हो गई। सांसद के समर्थक भी महिलाओं का विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे। यह देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन- फानन बड़ी संख्या में फोर्स बुला ली गई। काफी प्रयास के बाद महिलाओं को वहां से हटाया गया। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि यह उनके विरोधियों की साजिश थी। जिस मामले में उनका विरोध किया जा रहा है वह न्यायालय से जुड़ा है और वह समय आने पर अपना पक्ष भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें