फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ी

Sun, 21 Jul 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी 35 वर्षीय गीता देवी को शनिवार की सुबह बखार से गेहूं निकालते समय अंगुली में सांप ने डंस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन संतकबीरनगर ले गए। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हरैया ग्राम पंचायत के मुरादपुर राजस्व गांव निवासी 35 वर्षीय गीता देवी पत्नी इंदल शनिवार क सुबह बखार से गेहूं निकाल रही थीं। इस दौरान कुछ गेहूं जमीन पर गिर गया, जिसे वह बटोर रही थीं। जैसे ही बखार के नीचे हाथ ले गईं, तभी नीचे छिपे सांप ने अंगुली में डंस लिया। शोर मचाते हुए वह भागीं। परिवार के लोगों ने सांप की काली पूंछ देखी। जब तक लोग उसे मारते इस बीच वह गायब हो गया। पहलेे महिला की झाड़ फूंक कराई गई। हालत बिगड़ने पर संतकबीरनगर ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें