फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धान के खेत में मिला महिला का शव

Mon, 03 Nov 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। क्षेत्र के तुरकौलिया बरगाह गांव के हुसेमऊ पुरवा के पश्चिम वीरेंद्र चौधरी के धान के खेत एवं त्रियुगी चौधरी के घर के पीछे रविवार को महिला का शव मिला।
विज्ञापन

धान काटने पहुंचे वीरेंद्र चौधरी ने शव देखकर शोर मचाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इसकी सूचना मुंडेरवा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाने की कोशिश की किंतु कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद मौके पर एएसपी श्याकांत, सीओ रूधौली स्वार्णिमा सिंह एवं फोरेंसिक टीम भी पहुंची। घटना स्थल का बारीकी से जांच करने के बाद पुलिस लौट गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास कराया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चा भी होने लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें