बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा भागौती गांव में सोमवार सुबह एक महिला का शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, नीलम 35 वर्ष पत्नी बृजेश कुमार गुप्ता का सोमवार की सुबह घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंंदे से लटका शव मिला। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि नीलम डारीडीहा चौराहे पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उनके पति बृजेश गुप्ता घर में ही मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। पति बृजेश कुमार गुप्ता के मुताबिक वह कमरे में पहुंचे तो नीलम का शव पंखे में लगे साड़ी के फंदे से लटका था।
नीलम को मृत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद घटना की सूचना दिन में एक बजे डायल 112 पर दी गई। नीलम ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की बात कह रही है। कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।