फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पति से तकरार के बाद चली गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के बड़ेरिया कुंवर गांव में मंगलवार को पति से मामूली कहासुनी के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई। देर रात तक वह नहीं आई तो पति खोजबीन करने लगा। अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी। गांव के राजेश कुमार सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि तकरार के बाद उनकी 58 वर्षीय पत्नी से घर से निकल गई। देर आसपास के खेतों व झाड़ियों में खोजबीन की गई। मगर कुछ पता नहीं चला। पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों से भी जानकारी ली गई। परिवार में पति के अलावा दो बेटियां भी हैं। जो बाहर रहकर पढ़ाई करती हैं। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें