फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बच्ची घायल

Fri, 04 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
महिला की मौत, बच्ची घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन टिनिच के पूर्वी क्रासिंग के पास अप रेल लाइन पर उस समय एक महिला और चार वर्षीय बच्ची बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई जब वह कहीं जाने की फिराक में थी। महिला और बच्ची के पैर कट गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को टिनिच रेलवे स्टेशन से अप रेल लाइन पर गुजर रही बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन जैसे  ही स्टेशन क्रास करने लगी कि तभी एक महिला और बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे  दोनों का दाहिना पैर कट गया। ट्रेन गुजर जाने  के बाद जब आसपास के लोग दौड़े तो खून से लथपथ दोनों तड़प रहीं थी। टिनिच चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी रेलवे स्टेशन को दी। जब तक अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती उससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल बच्ची को जिला अस्पताल भेजवा दिया। पुलिस के  मुताबिक महिला के पास से इलाहाबाद बैंक का एटीएम कार्ड मिला है। जिस पर  महिला का नाम कमला देवी पत्नी प्रदीप लिखा हुआ है। बच्ची ने भी अपने पिता  का नाम प्रदीप बताया है। पिता का नाम बताने के बाद बच्ची बेहोश हो गई। टिनिच रेलवे स्टेशन  अधीक्षक एएच खान ने बताया कि घटना की सूचना जीआरपी को दे दी गई है। टिनिच चौकी प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि एटीएम कार्ड की जांच के आधार पर जो पता मिला है वह गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली के बनरहा गांव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें