बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज किया है। कलवारी थाने के बैडारी एहतमाली निवासी सुनील कुमार ने तहरीर में बताया कि वह अपनी बहन अंकित यादव के साथ बाइक से पुरानी बस्ती के हड़िया चौराहे के पास से गुजर रहे थे। तभी एक वाहन ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी। बहन को गंभीर चोट आने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद