दुबौलिया। रामजानकी मार्ग पर दोपहर डेईडीहा खुर्द गांव के पास पेट्रोल पंप पर तेल भराने के लिए मुड़ने पर पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया था। हादसे में घायल बाइक सवार महिला की बस्ती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
सेमरा मुस्तहकम गांव निवासी कल्पनाथ की पत्नी 45 वर्षीय ज्ञानमती बेटे के साथ बस्ती जा रही थीं। रामजानकी मार्ग पर डेईडीहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए मुड़ते ही चिलमा से कलवारी की तरफ जा रही पिकअप ने पीछे से ठोकर मार दिया था। संवाद