फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देवर के साथ बाजार जा रही महिला की हादसे में मौत

Mon, 20 Oct 2025 08:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भानपुर सीएचसी में घायल - संवाद
विज्ञापन
भानपुर। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं जब गहने खरीदने निकली महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे डुमरियागंज मार्ग पर बनवधिया के पास हुई दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार उसका देवर और ननद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनहा थानाक्षेत्र के कुर्थिया निवासी लक्ष्मी यादव (27) पत्नी अरविंद यादव अपने देवर गोविंद यादव (22) और ननद पूनम यादव (20) के साथ दीपावली के अवसर पर सोनहा बाजार में गहने खरीदने जा रही थीं। बताया जा रहा है कि तीनों लोग एक ही बाइक से घर से निकले थे।
दोपहर करीब तीन बजे जब वे बनवधिया इंटर कॉलेज के निकट पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्ष्मी सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि गोविंद और पूनम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सभी को एंबुलेंस से सीएचसी भानपुर भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सोनहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ट्रेलर सहित चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने कहा कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

भानपुर सीएचसी में घायल - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें