महराजगंज (बस्ती)। शुक्रवार दोपहर बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझा गंज निवासी 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में उपचार के दौरान मौत हो गई। ससुराल के लोग शव लेकर घर पहुंचे तो मायके के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
थानाध्यक्ष कप्तानगंज सुनील गौड ने बताया कि शव का पोस्टमाटर्म कराया जा रहा है। गोरखपुर के गीडा क्षेत्र के बरहुआ पावर हाउस के सुनील दुबे की बहन सुधा दुबे की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज निवासी भानु प्रताप शास्त्री के साथ हुई थी। शुक्रवार दोपहर बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
ससुराल वालों के अनुसार, शादी के पहले से ही उनकी तबीयत खराब रहती थी। मायके के लोगों का आरोप है कि ससुराल में उसे प्रताड़ित किया गया। पुलिस के मुताबिक अभी तहरीर नहीं दी गई है। संवाद