पैकोलिया। थानाक्षेत्र के सुनसुन गांव की 65 वर्षीय महिला की शनिवार दोपहर संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि आद्या प्रसाद त्रिपाठी की पत्नी जयरानी की शनिवार दोपहर करीब सवा बजे तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देख परिवार के लोग सीएचसी हर्रैया ले गए। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर ट्रामा सेंटर के चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने घटना की सूचना शाम को पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद