फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के ओठघनपुर स्थित बेलाड़ी ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान संगीता देवी (35) की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोठवा भरतपुर निवासी संगीता देवी अपने परिचित मनोज चौहान के साथ बाइक से नगर बाजार आई थीं। मनोज बाइक खड़ी कर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आई दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दूसरी बाइक मुंडेरवा थाना क्षेत्र के वनकसही निवासी विकास चौधरी चला रहे थे। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए।

संगीता देवी के तीन बच्चे लक्ष्मी (15), मधु (13) और मोहन (10) हैं। उनके पति विदेश में मजदूरी करते हैं। मां की मौत से तीनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें