फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैकोलिया में ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। हर्रैया-बभनान मार्ग पर परसा चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा सवार छंगुरा देवी (55) की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो बाइक सवारों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


छंगुरा देवी अपनी बेटी के साथ कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगवाने पीएचसी गौर गई थीं। वहां से ई-रिक्शा से घर लौटते समय हादसा हो गया। उन्हें पीएचसी हर्रैया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी बेटी को मामूली चोट आई है। हादसे में बाइक सवार बबलू गौतम निवासी बनकटवा जोत कन्हई और विश्राम वर्मा निवासी बेलवरिया जंगल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, बाइकों पर सवार दो अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही। अभी मौत के मामले में तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें