बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
महराजगंज (बस्ती)। अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से बुधवार रात महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आननफानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
हर्रैया थानाक्षेत्र के भुड़कुलगंज बाजार की कलावती (42) पत्नी पांचू निषाद बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर के बगल पढ़नी पुलिया के पास किसी काम से गई थीं। उसी समय तेज रफ्तार जा रहे बाइक सवार की चपेट में आ जाने से कलावती गंभीर घायल हो गईं। जब परिजनों को जानकारी हुई तो घायल कलावती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए, वहां हालत बिगड़ती देखकर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में कोई सुधार न होने पर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव लेकर परिजन घर चले आए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि बाइक चालक की पहचान हो गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।