पैकोलिया। थाना क्षेत्र के कुर्दा गांव के पोखरवा पुरवा निवासिनी एक महिला के ऊपर आंधी में पेड़ की डाल गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम कबूतरा देवी (65) पत्नी रामदीन खेत की तरफ गई थीं। तेज आंधी के दौरान वापसी के वक्त घर से करीब 50 मीटर पहले जैसे ही आम पेड़ के पास पहुंची कि आम के डाल गिरने से चपेट में आ गई और दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी होने पर स्वजन उपचार के आनन-फानन में जिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद