फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Sun, 09 Nov 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मंगलबाजार में शनिवार की सुबह सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया, हालांकि उपचार से पहले रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के दक्षिण दरवाजा चाई टोला निवासी आशा देवी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार आशा देवी सुबह करीब 8 बजे अपने घर से मंगल बाजार जा रही थीं, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और आशा देवी को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन कैली मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें