टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत सुकरौली गांव में सोमवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार मय टीम पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अतुल अंजान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुकरौली गांव निवासी सुफला देवी (65) पत्नी रामचेत सड़क किनारे बैठी थीं। इसी दौरान अर्जुन बीरो गांव निवासी नरसिंह गेहूं पिसाई करने वाला ट्रैक्टर लेकर वहां से गुजर रहे थे। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बैठी सुफला देवी को अपनी चपेट में लेते हुए उनके ऊपर चढ़ गया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।