वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बड़ा बढ़या गांव में मंगलवार की देर शाम इंद्रावती (46) घर में बिजली के बोर्ड में प्लग लग रही थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। हादसे के समय वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे राज कुमार, सत्यदेव, राजा और बेटियां रीता, गीता, सीता, मुनीता गम में डूबे हैं। परिजन ने बताया कि उनकी बेटी मुनीता और बेटे राज कुमार व राजा की शादी अभी नहीं हुई थी। शव का बुधवार को दिन में बक्सई घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद