फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
राधा देवी की फाइल फोटो
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना में क्षेत्र के तेलियाडीहा (महराजगंज) गांव में रविवार की सुबह झाड़ू लगाते समय महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, तेलियाडीहा (महराजगंज) गांव के राम कृष्ण गुप्ता ट्रक चालक हैं। घर पर पत्नी राधा देवी (55) बेटे चमन गुप्ता के साथ रहती थीं। परिजनों के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 11:20 बजे राधा घर में झाड़ू लगा रही थी, तभी उनका दाहिना हाथ करंट से छू गया। वह झुलसकर चिल्लाने लगी। परिजन बचाव के लिए दौड़े, मगर वह बेसुध हो गईं।
सूचना पर पहुंचे महराजगंज के चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी के मौत की सूचना मिलते ही राम कृष्ण गुप्ता मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें