फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में डूबकर महिला की मौत
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र की खोरिया ग्राम पंचायत के डीहीखास गांव की 32 वर्षीय महिला की गांव के पास के तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
राजवती (32) पत्नी तूफानी की गांव के पूरब तरफ करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित तालाब में सोमवार सुबह जरूरी काम से गई थीं। उनकी सास सुराती देवी ने बताया कि सुबह करीब छह बजे ननद और बहू तालाब पर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां बहू का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चली गई। ननद दौड़कर शोर मचाते हुए घर आई और लोगों को बताया। जब तक लोग तालाब पर पहुंचकर उनकी बहू को बाहर निकालते, तब तक राजवती की मौत हो चुकी थी। राजवती की संतानों में एक बेटी मधु (11) और दो बेटे सत्यम (8) व राज 10 माह का है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को मामले की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें