कप्तानगंज। सोमवार की देर रात प्रेमी के घर उसकी प्रेमिका पहुंच गई। कुछ ही देर बाद पूरे गांव हड़कंप मच गई। प्रेमी के घर वाले किसी तरह से समझा बुझाकर प्रेमिका को उसके घर पहुंचा दिए। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की बगल के गांव के ही एक युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।ग्रामीणों के मुताबिक प्रेमी युवक शादी का झांसा देकर कई सालों से युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। चर्चा है कि युवती का गर्भपात भी कराया गया है। सोमवार की शाम को युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची। वह मामले को सार्वजनिक करते हुए प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। एसओ कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया मामले की कोई जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। संवाद