फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिविर में 150 श्रमिकों ने कराया पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के सल्टौआ ब्लॉक के सभागार में मंगलवार को श्रम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण व विभिन्न योजनाओं में आवेदन कराए जाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। साथ ही निर्माण श्रमिकों के सहायता के लिए टोल फ्री नंबर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, ब्लॉक प्रमुख दुष्यंत विक्रम सिंह रहे। सीडीओ सार्थक अग्रवाल और सहायक श्रमायुक्त सचिन कुमार सिंह ने पंजीकरण के लाभ बताए। बीडीओ अवध प्रताप सिंह, सीडीपीओ देवेंद्र सिंह ने प्रतिभाग किया। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि 150 से अधिक लोगों का पंजीयन कराया गया। 100 से अधिक लोगों के पंजीयन का नवीनीकरण कराया गया। 50 से अधिक लोगों का उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की संचालित विभिन्न योजनाओं में आवेदन भी कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें