फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला को ब्लैकमेल कर यौन शोषण का आरोप

Sun, 26 Jan 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मोबाइल फोन से निजी डाटा हैक कर महिला को ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर लालगंज पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आरोपी दुर्गेश ने 2022 में उनके मोबाइल में चुपके से साॅफ्टवेयर डालकर पूरा फोन हैक कर लिया। इसके बाद उसका और उसके पति की आपत्तिजनक वीडियो व फोटो को निकाल ली।
विज्ञापन

अश्लील फोटो महिला के मोबाइल पर भेज कर उसे ब्लैकमेल करने कर धमकी देने लगा। बोला कि अगर मेरी बात नहीं मानोगी तो आपत्तिजनक फोटो को पूरे गांव में बांट देंगे और इंटरनेट पर डाल देंगे। उसने हर चैट, व्हाट्सएप फोटो व न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी ई-मेल आईडी पर रख लिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जबरन कई बार यौन शोषण भी किया। धमकी देकर रुपये भी लिए।
सात नवंबर 2022 को उनके घर पर शराब पीकर आया और हंगामा करने लगा। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए तो आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर उस बदनाम किया। महिला ने बाद में एक स्कूल में जॉब तलाश कर काम करना शुरू कर दिया। तब जुलाई 2024 से उसका दोबारा पीछा करने लगा। उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया तो अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान करने लगा।
विज्ञापन

मना करने पर पूरे परिवार को जान से मरवा देने की धमकी दी। स्कूल के प्रबंधक को भी स्कूल से उसे निकाल देने के लिए धमकी दी। आठ जनवरी को प्रबंधक की गाड़ी को रोककर हमला किया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुर्गेश समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें