फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस

Thu, 19 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोप में उसके जेठ के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल में दहेज में नकदी की मांग को लेकर उन्हें मारपीट कर प्रताड़ित भी किया गया। थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रहीं 26 वर्षीय विवाहिता की शादी वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में हुई है। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज में दस लाख रुपये की मांग की। इसे पूरा न कर पाने पर उनके पति और जेठानी ने मारपीट कर उन्हें प्रताड़ित किया। 10 दिसंबर 2022 को जेठ रात में करीब एक बजे उनके कमरे में घुस गए और उनके साथ अश्लील हरकत करने लगे। जबरन दुष्कर्म भी किया। लालगंज पुलिस ने जेठ के अलावा पति व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर राजेश विश्वकर्मा को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें