फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला लेखपाल गिरफ्तार

Wed, 26 Apr 2023 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर तहसील में तैनात महिला लेखपाल मुदिता श्रीवास्तव को 20 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। सदर तहसील गेट के पास फोटोकॉपी की दुकान पर शिकायतकर्ता से रुपये लेते हुए लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ गया। उस पर घरौनी बनाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मामला बहादुरपुर ब्लॉक के चौबाह गांव का है। आरोप है कि लेखपाल ने तेनुई गांव के 20 लोगों से घरौनी बनाने के नाम पर एक-एक हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। गांव के प्रधान कमलेश यादव ने लेखपाल से इसे लेकर बात की तो लेखपाल ने कहा कि पैसा इकट्ठा करके 20 हजार रुपये देंगे तभी घरौनी जारी की जाएगी। इस पर प्रधान ने 17 अप्रैल 2023 को गाेरखपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो में लेखपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। टीम ने शिकायत के आधार पर अपने स्तर से जांच की। रिश्वत लेने के लिए जब समय तय हुआ तो एंटी करप्शन ब्यूरो गोरखपुर के निरीक्षक उदय प्रताप सिंह की अगुवाई में अयोध्या ब्रांच की इंस्पेक्टर अनुराधा सिंह आदि की टीम ने महिला लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें