फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता वाले दो विद्यालय बंद, 53 को नोटिस

विज्ञापन
बंद स्ककूल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भानपुर। 
विज्ञापन

रामनगर बीआरसी के तहत बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को बंद कराने के लिए एबीएसए अखिलेश कुमार सिंह ने तेवर सख्त कर लिए हैं। उन्होंने बिना मान्यता वाले विद्यालयों की जांच कर उन्हें फौरी-तौर पर बंद करने की चेतावनी दी है।
सोमवार को एबीएसए ने बताया कि जांच में क्षेत्र के रूकैया पब्लिक स्कूल भानपुर और विमला एजुकेशनल एकेडमी डढिया असुरैना विद्यालय नोटिस के बाद बंद पाया गया। जबकि मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल निकुरहा को दो दिन के भीतर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्रगति शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल में कक्षा छह से आठ तक की मान्यता है जबकि जांच के दौरान एलकेजी से कक्षा पांच तक की भी कक्षाएं चलती मिली हैं। दूसरी ओर रानी विद्या विहार भानपुर में कक्षा एक से पांच तक की मान्यता के बावजूद कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित होती पाई गई हैं, जिसे फौरन बंद करने के निर्देश दिए गए।        
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीएसए ने बताया कि बिना मान्यता के उकड़ा पोखरे के पास संचालित होने वाले विद्यालय मदर्स इंटरनेशनल को दो दिन के भीतर बंद करने की चेतावनी दी गई है। नोटिस और अल्टीमेटम के बाद भी विद्यालय बंद नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बंद होने वाले विद्यालयों के बच्चों का नामांकन नजदीक के मान्यता प्राप्त अथवा परिषदीय विद्यालयों में कराया जाएगा। कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें