फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा के साथ बारिश ने बढ़ाई मुश्किल

Sat, 08 Oct 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
गौर ब्लाक क्षेत्र मे बारिश के कारण गिरी धान की फसल।
विज्ञापन
अक्टूबर में तकरीबन हर रोज बरसात होने और तेज हवाओं के चलने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। धान और गन्ने की फसलें तेज हवाओं के कारण जमीन को छूने लगी हैं। ऐसे में किसानों को जमीन से चिपक जाने पर कच्ची बालियों के दाने हल्के होने का भय है। 
विज्ञापन



शुरुआती कम बारिश से फसलों पर पहले ही असर था। किसी तरह सिंचाई कर किसानों ने अपनी छह माह की कमाई सुरक्षित करने की कोशिश की। फसलें तैयार होने को आई तभी से आए दिन बारिश हो रही है जो  हानिकारक तो नहीं लेकिन तेज हवाओं के चलने से खड़ी फसलें खेत में गिर जा रही हैं। सबसे ज्यादा नुकसान धान की तैयार फसल को हो रहा है। इसके अलावा आलू बुआई के लिए खेत की तैयारी भी नहीं हो पा रही है। लगातार तीन दिनों से  रह-रहकर तेज हवाओं के साथ बारिश होने से किसानों को फायदा कम नुकसान अधिक हो  रहा है।

तेज हवाओं के कारण खेत में खड़ी धान की फसल गिर जा रही है। गनेशपुर के रहने वाले किसान गंगाराम यादव, खुटहना के रहने वाले किसान मुन्ना उपाध्याय, परसा जागीर के भगवान मिश्र का कहना है कि जो फसलें एक बार खेत में गिर जा रहीं है। वह अब काटकर जानवरों को खिलाना पड़ेगा। बहादुरपुर, नगर, सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में दिन में दो बजे के करीब बारिश हुई। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई है। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है। कटहापुर निवासी किसान राम धीरज ने बताया कि सरकार की तरफ से सिंचाई के संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए, अब प्रकृति भी उन्हे परेशान करने मे लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें