फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आत्मविश्वास की ताकत से आत्मनिर्भरता की राह पर आधी आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गांव की पगडंडियों से विकास की राह तक महिलाओं के कदम अब मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। वीबी-जी रामजी के तहत प्रत्येक ब्लॉक में बड़ी संख्या में महिलाएं श्रमदान कर न सिर्फ परिवार की आर्थिक नींव सशक्त कर रही हैं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी कायम कर रही हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही हैं। ये महिलाएं काम के साथ ही परिवार को भी आर्थिक रूप से मजबूती दे रही हैं। गांव के लोगों को गांव में ही काम मिल सके, इसको लेकर वीबी-जी रामजी योजना चलाई जा रही है। इसमें पुरुषों के साथ ही महिलाओं को भी बराबर से कार्य दिया जा रहा है।
वीबी-जी रामजी योजना में काम करने वाले जिले में कुल तीन लाख छह हजार लोगों का पंजीकरण है। वीबी-जी रामजी के तहत होने वाले काम में जॉब कार्ड धारक को रोजगार मुहैया कराया जाता है। इसमें महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से 27 जनवरी 2026 तक अर्जित 64 लाख 99 हजार मानव दिवस में 34 लाख 23 हजार 325 मानव दिवस महिलाओं को मिला है। इसमें करीब 93 हजार 167 महिलाओं ने भागीदारी की है, वह रोजगार पाकर आमदनी की और आत्मनिर्भर बन सकी हैं।
वीबी-जी रामजी में जॉबकार्ड धारकों को रोजगार देना प्राथमिकता में शामिल है। इसमें कम से कम से 50 फीसदी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना अनिवार्य है। अभी तक जिले में कुल 53 फीसदी महिलाओं को वीबी-जी रामजी से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उपायुक्त वीबी-जी रामजी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि वीबी-जी रामजी के तहत जॉबकार्ड धारकों को सौ दिन का रोजगार मुहैया कराना आवश्यक है।
इनमें कम से कम 50 फीसदी महिलाओं को काम उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भर बनाना है। चालू सत्र में कुल मानव दिवस 78 लाख सृजित किए गए हैं, जो मार्च तक पूरा करना है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें