फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: माैसम का मिजाज बदलते ही बढ़े आंखों में इंफेक्शन के रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बदलते मौसम का असर लोगों की आंखों पर भी दिख रहा है। आंखों में जलन, लालपन और धुंधलापन जैसी शिकायतों के साथ नेत्र रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और सीएचसी में रोजाना 150 से 200 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें से करीब 50 से 60 लोग आंखों में एलर्जी और संक्रमण से परेशान हैं। ऐसे मरीजों को नेत्र चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम में बदलाव होने से नेत्र संबंधित मरीजों की संख्या में भी वृद्धि होने लगी है। जिला अस्पताल में हर रोज 80 से 90 मरीज आंखों में संक्रमण के पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों को आंखों में लालपन, सूजन, खुजली होने और पानी आना जैसी समस्याएं हो रही है।
विज्ञापन

नेत्र चिकित्सक डॉ. सारिब सुहेल ने बताया कि बदलता मौसम, धूल और प्रदूषण के कारण आंखों में संक्रमण और एलर्जी की संभावना अधिक हो जाती है। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज न कराने पर यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है और देखने की क्षमता पर भी असर डाल सकता है। कहा कि ऐसे में आंखों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा या आई ड्रॉप का उपयोग न करें। बाहर निकलते समय धूल और प्रदूषण से बचाव के लिए चश्मा अवश्य पहनें।
यदि आंखों में जलन, लालपन या धुंधलापन महसूस हो, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लें। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से आंखों को साफ पानी से धोना, पौष्टिक आहार लेना और पर्याप्त नींद लेना आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें