फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंडी की छुट्टी होने से अभिभावकों को राहत

Tue, 30 Dec 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भीषण ठंड को देखते हुए कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूल बंद होने से बच्चों को काफी राहत मिली है। अब वह स्कूल जाने के बजाय घरों में धमाल मचा रहे हैं। वहीं बच्चों की छुट्टी से माताएं भी खुश हैं। उनका कहना है कि भीषण शीतलहर की वजह से बच्चों को स्कूल भेजने में उनकी सेहत खराब होने की चिंता रहती थी। अब बच्चों के साथ सैर-सपाटा कर छुट्टियों का आनंद लिया जाएगा।
विज्ञापन

बदन कंपाने वाली ठंड में स्कूलों की छुट्टी से बच्चे और अभिभावक दोनों खुश है। बच्चे भले ही घर पर शरारत कर रहे हैं लेकिन उनकी मौजूदगी से सेहत की चिंता अभिभावकों को नहीं है। घर के अंदर ठंड से बचने के लिए उन्हें हर तरह की सुविधा मिल रही है। छोटे बच्चे रजाई, कंबल में रहकर शरारत कर रहे हैं, तो बड़े बच्चे कॉलोनी के ग्राउंड या पार्क में क्रिकेट और बैडमिंटन खेलने में व्यस्त है।



-

बच्चों की छुट्टी हो जाने से अगले कुछ दिनों तक अब सुबह उठने से राहत तो मिलेगी। साथ ही दिन में अपने लाडलों के साथ छुट्टियों का आनंद भी लेंगे। बच्चे घर में रहेंगे उछल-कूद करेंगे लेकिन इस मौसम में छुट्टी जरूरी थी।
विज्ञापन




मोनी सिंह, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी।

-



सुबह बेटा जल्दी नहीं उठता था। ठंड में जगाने का मन भी नहीं करता था। स्कूल बंद होने से काफी राहत मिली है। अब सुबह जल्दी उठने का झंझट खत्म हो गया है। अब बच्चों के साथ मिलकर नए साल का जश्न मनाने की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन


सीमा शुक्ला, हरदिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें