फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता बनकर लौटी बालिका हैंडबाल टीम का स्वागत

Fri, 11 Dec 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बाराबंकी में 6-9 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ और खेल निदेशालय की ओर से आयोजित राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में बस्ती की टीम विजेता बनकर लौटी है। गुरुवार को स्टेडियम में विजेता टीम का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


डीएम अनिल कुमार दमेले ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि यहां के खिलाड़ी निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि फाइनल में बस्ती की टीम ने गोरखपुर को 14-12 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया है।

कहा कि टीम की कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी हैं। बताया कि पिछले साल भी बस्ती की टीम इस प्रतियोगिता को जीत चुकी है। हैंडबाल संघ के सचिव अजय श्रीवास्तव ने भी विजेता टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन


इस मौके पर टीम की कप्तान अंकिता शर्मा, शताक्षी पाल, नाहिद तसमीन, मुस्कान गौतम, दिव्यांशी शुक्ला, रक्शा नूरी, कनीज फातिमा, सोनल त्रिपाठी, लक्ष्मी पासवान, राधना भाष्कर, कविता चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें