छावनी। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न माता दुर्गा के पंडलों में पूजन हवन के बाद भंडारे का कार्यक्रम शुरू हुआ। छावनी, प्रतापगढ़ कला, बभनगावां, प्रतापपुर आदि जगहों पर दुर्गा माता के दर्शन व पूजन के बाद श्रद्धालु हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। शाम से भंडरे का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। माता के जयकारे से पूरा महौल भक्तिमय रहा। बभनगावां गांव में आयोजित सामूहिक भंडारे में सूरज सिंह, अमित सिंह, एसपी सिंह, अमन यादव, वृजेश यादव, अनुराग सविता आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। संवाद